पटना। बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आगामी 3 से 5 जून तक 89वीं बिहार राज्य जूनियर एंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में किया जायेगा। यह जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली ने दी। इस संबंध में बिहार एथलेटिक्स संघ ने सर्कुलर जारी कर दिया है।
इस चैंपियनशिप के दौरान मेंस, वीमेंस, बालक व बालिका अंडर-23 साल, अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हर इवेंट में एक जिला से दो खिलाड़ियों की इंट्री दी जायेगी। एक खिलाड़ी दो व्यक्तिगत स्पर्धा और दोनों रिले में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की उम्र की गणना 31 दिसंबर, 2023 से की जायेगी।
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/01/adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)