Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य 36वां राष्ट्रीय खेल : लॉन बॉल में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

36वां राष्ट्रीय खेल : लॉन बॉल में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में सोमवार को झारखंड की लॉन बॉल टीम का फिर जबरदस्त प्रदर्शन रहा। पदक की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। झारखंड ने अपने सभी मुकाबले जीते। वीमेंस पेयर में लवली और रूपा रानी की जोड़ी ने ओड़िशा को 25/9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं पुरुष एकल में सुनील बहादुर ने बिहार को 21/2 से हराकर सेमीफाइनल पहुंचे। वीमेंस ट्रिपल में कविता कुमारी, सरिता तिर्की और अनामिका लकड़ा ने बिहार को 40/4से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मेंस फोर में दिनेश कुमार ,आलोक लकड़ा ,प्रिंस महतो और चंदन कुमार ने दिल्ली को 25/4 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

आज टीम की हौसला आफजाई के लिए ग्राउंड पर निदेशक खेल झारखंड सरकार सरोजिनी लकड़ा, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, चीफ डी मिशन शिवेंद्र दुबे और अर्चित आनंद पहुंचे और सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कल खेल में पुरुष एकल, वूमेंस ट्रिपल,मेंस फोर के मैच होंगे। आज के प्रदर्शन से पदक की उम्मीदें और बढ़ गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.