रांची। मेरठ में गत 17 मार्च को आयोजित वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम सभा में आयोजित हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 20वीं सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन मार्च 2021 में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने बताया कि सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर राजस्थान में एवं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा। झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप का आयोजन मार्च के अन्तिम सप्ताह में मेगा स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वुशु के विभिन्न इकाइयों के 1200 सब जूनियर खिलाड़ी एवं तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।
85
previous post