Sunday, June 7, 2026
Home बिहारअन्य 14वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन 28 अगस्त से

14वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन 28 अगस्त से

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ एवं किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के संयुक्त तत्वावधान में 14वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) का आयोजन 28 से 29 अगस्त तक किलकारी बिहार बाल भवन,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह के अंतर्गत किया जाता है। इस प्रतियोगिता में चार बालक व चार बालिका टीमो को खेलने की अनुमति दी जायेगी। श्री शंकर ने यह भी बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.