Monday, April 27, 2026
Home IPL एक फोटो का 100 रुपये, वैभव सूर्यवंशी का फनी वीडियो वायरल

एक फोटो का 100 रुपये, वैभव सूर्यवंशी का फनी वीडियो वायरल

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुछ बच्चों से फोटो खिंचवाने के बदले 100 रुपये मांगते नजर आते हैं जिससे पहले तो बच्चे हैरान रह जाते हैं। लेकिन बाद में वैभव सूर्यवंशी खुद इस पर से पर्दा हटाते हुए कहते हैं कि मजाक कर रहा हूं भाई। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स द्वारा ही जारी किया गया ह।

दरअसल, 15 साल के इस उभरते खिलाड़ी की लोकप्रियता इन दिनों चरम पर है। हर जगह फैंस, खासकर बच्चे, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे ही एक मौके पर जब कुछ बच्चे उनके पास फोटो की मांग लेकर पहुंचे तो वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह एक फोटो के 100 रुपये लेते हैं।

यह सुनकर बच्चे थोड़े निराश हो गए और जाने लगे, लेकिन तभी वैभव ने उन्हें वापस बुलाया और फिर से मजाक को आगे बढ़ाते हुए पैसे देने की बात दोहराई। एक बच्चे ने मासूमियत से कहा कि उसके पास 200 रुपये हैं और वह अपने दोस्त के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है।

कुछ ही देर में वैभव ने खुलासा किया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे और फोटो के लिए कोई पैसे नहीं लेने वाले। उन्होंने बच्चों को कैमरा दिखाया जिससे यह साफ हो गया कि पूरा वाकया रिकॉर्ड किया जा रहा था। यह जानकर बच्चे खुशी से झूम उठे और बच्चों से हाथ मिलाया और तस्वीर खिंचवाई और। बच्चे इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को सर कह कर संबोधित कर रहे हैं।
मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव का यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था और आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों में अपना नाम दर्ज कराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights