Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhepura District Cricket League में यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब विजयी

Madhepura District Cricket League में यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 28 दिसंबर। मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में 28 दिसंबर यानी शनिवार को खेले गए मैच में यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने घुरगांव क्रिकेट क्लब  को 8 विकेट से हराया।

घुरगांव क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी घुरगांव की टीम ने 30  ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर मा 60 रन बनाए। घुरगांव क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल कुमार ने 13 रन और अमृत राज ने 12 रन, शुभ ने 11 रन बनाए। यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब कटैया की ओर से नीरज,आषीश , ओर परवेज,रूपेश सभी ने दो- दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 ओवर 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिये। यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज ने 26 और राहुल ने 20 रनों का योगदान दिया। घुरगांव क्रिकेट क्लब की ओर से अश्विनी ने 2 विकेट  लिए।

इस तरह से यूथ चेलेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 विकेट से इस मैच को जीता। निर्णायक की भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे। सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि 29 दिसंबर का मैच जेपीसी क्रिकेट क्लब बनाम स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद,आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.