Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल लॉकडाउन में ‘आपका ग्रुप हमारा परिवार’ कर कर रहा है जरुरतमंदों को मदद

लॉकडाउन में ‘आपका ग्रुप हमारा परिवार’ कर कर रहा है जरुरतमंदों को मदद

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के गर्दनीबाग के भीखाचक आनंद पथ इलाके में रहने वाले स्टूडेंट, खिलाड़ी व खेलप्रेमियों का एक ग्रुप ‘आपका ग्रुप हमारा परिवार’ कोरोना वायरस से बचने के लिए हुए लॉकडाउन में गरीब, मजूदर, रिक्शाचालक सहित अन्य जरुरतमंदों को प्रतिदिन अपनी तरफ से पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्य में पटना फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार शर्मा पूरा सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष अंकित कुमार दूबे और सचिव राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस नेक कार्य में मनीषा आनंद, अतुल दुबे, अनिकेत यादव यदुवंशी, उषा राय, संजय कुमार झुंझुनू, तन्मय आनंद, उत्सव आनंद, राहुल कुमार मिश्रा, श्वेता मिश्रा, श्रुति मिश्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, राजू कुमार गुप्ता, जयंत लाल, सोनू जायसवाल, पंकज, राजेश कुमार सिंह, जीत कुमार (मुखिया जी), संतोष गुप्ता, रणधीर कुमार पटेल, अभिषेक मिश्रा मदद कर रहे हैं।

रविवार को ऑर ब्लॉक, स्टेशन इलाके में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.