Friday, June 19, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण करेंगे योगासन और मलखंब

गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण करेंगे योगासन और मलखंब

by Khel Dhaba
0 comment

खेलो इंडिया युवा खेलों में सफल पदार्पण के बाद योगासन और मलखंब को 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भी पहली बार शामिल किया जाएगा।

इन दोनों पारंपरिक भारतीय खेलों को मई में पंचकूला में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों में शामिल किया गया था।

योगासन और मलखंब को शामिल करने की घोषणा करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बयान में कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा और 28 राज्य तथा आठ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के छह शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जाएगा। केरल में 2015 में हुए पिछले राष्ट्रीय खेलों में 33 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था।

इस बार रोलर स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और सॉफ्ट टेनिस को खेलों में शामिल किया गया है जबकि बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन को बाहर कर दिया गया है।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि ये अब तक के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल होंगे। गुजरात सरकार का उनका राष्ट्रीय ओलंपिक संघ काफी अच्छी तरह साथ दे रहा है और अन्य अधिकारी दर्शकों के लिए खेलों को दर्शनीय बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बार के खेलों का आयोजन गोवा को करना था लेकिन बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों के कारण इसे कई बार टाला गया।

राष्ट्रीय खेल गुजरात 2022 में खेलों की सूची:

  1. तैराकी
  2. तीरंदाजी
  3. एथलेटिक्स
  4. बैडमिंटन
  5. बास्केटबॉल
  6. मुक्केबाज़ी
  7. कैनोइंग और कायाकिंग
  8. साइकिलिंग
  9. फेंसिंग
  10. फुटबॉल
  11. जिमनास्टिक्स
  12. गोल्फ
  13. हैंडबॉल
  14. हॉकी
  15. जूडो
  16. कबड्डी
  17. खो-खो
  18. लॉन बोल
  19. मलखंब
  20. नेटबॉल
  21. रोलर स्केटिंग
  22. रोइंग
  23. रग्बी 7एस
  24. शूटिंग
  25. सॉफ्टबॉल
  26. सॉफ्ट टेनिस
  27. स्क्वाश
  28. टेबल टेनिस
  29. ताइक्वांडो
  30. टेनिस
  31. ट्रायथलॉन
  32. वॉलीबॉल
  33. वेटलिफ्टिंग
  34. रेसलिंग
  35. वुशु
  36. योगासन.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.