30 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2023, 2025 तक स्थगित

मोनाको। चीन के नानजिंग में 17-19 मार्च 2023 के बीच होने वाली विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप को मार्च 2025 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

विश्व एथलेटिक्स परिषद ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए नानजिंग आयोजन समिति (एनओसी) और चीनी एथलेटिक्स संघ (सीएए) की सहमति से यह फैसला लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नानजिंग को विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2020 की मेजबानी के लिये चुना गया था। कोरोना महामारी के कारण इसे पहले मार्च 2021 तक, फिर मार्च 2023 तक और अब मार्च 2025 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप का अगला आयोजन ग्लासगो, 2024 में किया जाएगा। चैंपियनशिप के 2026 आयोजन के लिये बोली प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिये नानजिंग चैंपियनशिप के लिये वर्ष 2025 को चुना गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights