Friday, June 12, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग : निवेदिता भारती का 4-1-4-4 और भागलपुर बांबर्स की भी जीत का ‘चौका’

वीमेंस प्रीमियर लीग : निवेदिता भारती का 4-1-4-4 और भागलपुर बांबर्स की भी जीत का ‘चौका’

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में एसएसपीएल के तत्वावधान में खेली जा रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में भागलपुर बांबर्स ने जीत का ‘चौका’ लगाया जबकि पटना पैंथर के विजय क्रम पर ब्रेक लग गया। लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए पटना पैंथर्स को भागलपुर बांबर्स के हाथों नौ विकेट की करारी हार खानी पड़ी।

भागलपुर बांबर्स की निवेदिता भारती ने चार ओवर में चार रन देकर चार विकेट चटकाये। इसमें उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।

टॉस पटना पैंथर्स ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर उसके बल्लेबाज कप्तान के फैसले पर खरे नहीं उतरे और निवेदिता भारती की अगुआई में भागलपुर की ओर से की गई शानदार गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 63 रन ही बना सकी।

पटना की ओर से विशालक्षी ने 30 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 और शिखा सिंह ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे भी 15 रन बने। कप्तान रचना कुमारी और अनामिका राज बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

भागलपुर की ओर से निवेदिता भारती ने चार ओवर (1 मेडन) में चार रन देकर चार विकेट चटकाये। सोनी कुमारी ने 14 रन देकर 1, प्रगति सिंह 14 रन देकर 1 और श्रद्धा सक्सेना ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में भागलपुर बांबर्स ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रुपा कुमारी ने नाबाद 13 और कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने नाबाद 27 रन बनाये।

पटना की ओर से रचना कुमारी ने 8 रन देकर 1 विकेट चटकाये। भागलपुर बांबर्स की निवेदिता भारती प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर रहीं। भागलपुर की हीं हर्षिता भारद्वाज को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.