Wednesday, June 17, 2026
Home Latest महिला हॉकी : ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए अमेरिकी टीम भारत पहुंची

महिला हॉकी : ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए अमेरिकी टीम भारत पहुंची

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। भारत के खिलाफ ओलंपिक क्वालीफायर्स मुकाबला खेलने अमेरिका की महिला हॉकी टीम भारत पहुंच गयी है। यह मुकाबला एक और दो नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिकी टीम इस मुकबले के लिए भुवनेश्वर पहुंच गयी है। अमेरिकी टीम की कप्तान कैथलीन शार्की ने भारत में एक बड़ा इवेंट खेलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में खेलना रोमांचक है।

इस टीम में कोई भी खिलाड़ी पहले कभी भारत में नहीं खेली है जिसका हॉकी में समृद्ध इतिहास है। हमें ओलंपिक क्वालीफायर्स का बेताबी से इन्तजार है। भारतीय टीम का आखिरी बार अमेरिका से मुकाबला 2018 के महिला विश्व कप में हुआ था जहां भारत ने 1-1 का ड्रा खेला था। ओलंपिक क्वालीफायर्स में दो मैच होंगे जिसमें अंकों के आधार पर फैसला होगा कि कौन सी टीम अगले साल टोक्यो ओलंपिक में खेलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.