Thursday, June 4, 2026
Home Slider महिला हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

महिला हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

आकलैंड। कप्तान रानी रामपाल के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किये।

भारतीय टीम गुरूवार को यहां पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी। इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी।

भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वार्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिये चौथा गोल दागा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.