Thursday, June 4, 2026
Home Slider क्रिकेट शुरू होने के बाद व्यस्त होगा कार्यक्रम: लाबुशेन

क्रिकेट शुरू होने के बाद व्यस्त होगा कार्यक्रम: लाबुशेन

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के नये रन मशीन मार्नुस लाबुशेन को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी से उबरने के बाद जब फिर से क्रिकेट शुरू होगा तो इसका कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा। इस महामारी के कारण सभी तरह के क्रिकेट को रद्द या टाल दिया गया है।
लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस से कहा, इस दौरान जो क्रिकेट नहीं हो रहा उसकी भरपाई के लिए काफी दौरे होंगे।
उन्होंने कहा, कम समय में ही बहुत सारे मैच खेलने होंगे। हमें बचे हुए मैचों को पूरा करना होगा। कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा।
इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा पहले मैच के बाद रद्द हो गया जबकि टी20 विश्व कप का भविष्य भी अधर में है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.