Thursday, June 4, 2026
Home Slider श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा अब जनवरी में होगा: श्रीलंका बोर्ड के सीईओ

श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा अब जनवरी में होगा: श्रीलंका बोर्ड के सीईओ

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने दावा किया कि इंग्लैंड टीम का वह श्रीलंकाई दौरा अब अगले साल जनवरी में कराया जायेगा जो कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में नहीं हो पाया था।
इंग्लैंड ने करीब 10 दिन श्रीलंका में बिताये थे जिसमें उसने एक अभ्यास मैच खेला था, लेकिन इसके बाद दौरे को कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिपके अंतर्गत यह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला थी।
डि सिल्वा ने ‘डेली न्यूज’ से कहा, ‘‘हम उस दौरे के कार्यक्रम को फिर से बनाने की प्रक्रिया में हैं जो स्थगित हो गया था। इंग्लैंड ने अगले साल जनवरी में इसे कराने का फैसला किया है लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पायी हैं।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.