Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर के cricketer बासुकीनाथ का क्या दोष जो Bihar टीम में जगह नहीं मिलती

भागलपुर के cricketer बासुकीनाथ का क्या दोष जो Bihar टीम में जगह नहीं मिलती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भागलपुर के क्रिकेटर बासुकीनाथ का क्या कसूर है जो हर बार उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। क्या बिना वकील बिहार के क्रिकेट में कोई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सकता है या जिला संघ से राज्य संघ के संबंध अच्छे नहीं तो उस जिला के खिलाड़ी का सेलेक्शन ही नहीं होगा, होगा भी तो एक या दो।

बासुकीनाथ का बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन रहा है। पिछले साल उन्होंने 400 रन बनाये थे। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक था। उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन बनी।

इस साल उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ कुल 370 रन बनाये और टीम की कप्तानी करते हुए उपविजेता बनाया। किसी जिला की टीम से भागलपुर की टीम नहीं हारी। हारी तो बिहार इलेवन से।

वर्ष 2014-15 में मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की ओर खेला और वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ मैच में झारखंड रणजी टीम में थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.