Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League शुरू, सर्विस क्रिकेट क्लब विजयी

West Champaran District Cricket League शुरू, सर्विस क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 17 अक्टूबर। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग शुरुआत हो गई जिसमें सर्विस क्रिकेट क्लब ने महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया।

स्थानीय बड़ा रमना मैदान पर खेले गए मुकाबले में महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रिंस सिंह ने 53 बाल खेल के 24 रन बनाए। सर्विस क्रिकेट क्लब के अमन एहतेराम ने 8 ओवर 19 रन 4 विकेट झटके और आतिश ने 4.1ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्षय का पीछा करते हुए 1 विकेट खो कर 3.5 ओवर में 94 रन बना कर सर्विस क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर ली। विक्की पांडेय ने 45 बॉल में 58 रन और 37 बॉल में 19 रन आतिश कुमार ने बनाए।

मैन ऑफ द मैच अमन एहतेराम (8 ओवर 19 रन 4 विकेट) रहे। अंपायर की भूमिका में चन्द्र प्रकाश और पवन ने निभाई। उद्घाटन के मौके पर संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव, उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.