Wednesday, June 10, 2026
Home Slider विवियन रिचड्र्स ने खोला राज-इस वजह से कभी हेलमेट नहीं पहना

विवियन रिचड्र्स ने खोला राज-इस वजह से कभी हेलमेट नहीं पहना

by Khel Dhaba
0 comment

विश्व के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचड्र्स को बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था। अपने समय में इस बल्लेबाज ने कई घातक गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन हेलमेट नहीं पहना।

रिचड्र्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन के साथ बात करते हुए कहा कि वह बिना हेलमेट पहनने के कारण उठने वाले जोखिम के साथ सहज थे।

पॉडकास्ट के दौरान रिचड्र्स ने वॉटसन से कहा, ‘खेल के प्रति जुनून इतना था कि मैं जिस खेल को प्यार करता हूं, उसे खेलते हुए मर भी जाता तो दुख नहीं होता।’ रिचड्र्स ने कहा कि वह दूसरे खेलों में उन खिलाड़ियों से प्रेरित होते थे जो अपनी जान जोखिम में डालते थे।

68 साल के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं दूसरे खेलों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को देखता था जो किसी भी हद तक अपने खेल का सम्मान करते थे। मैं फॉर्मूला-1 में रेसर को कार चलाते देखता था. इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है।

रिचड्र्स ने यह भी बताया कि उनके डेंटिस्ट ने उनको माउथ गार्ड लगाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि वो फिर च्युइंग गम नहीं चबा सकते थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे डेंटिस्ट ने मुझे माउथपीस दिया था जो मैंने कुछ बार इस्तेमाल किया, लेकिन मैं च्युइंग गम नहीं खा पाता था, इसलिए मैंने नहीं लगाया।’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.