Tuesday, June 2, 2026
Home IPL विराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी फैन, दिया यह खास ‘गिफ्ट’

विराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी फैन, दिया यह खास ‘गिफ्ट’

शशि थरूर समेत दिग्गजों ने भी की जमकर तारीफ

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में छा रहा है-वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बिहार के इस लाल ने अपनी विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींच लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।

कोहली ने दिया खास ‘गिफ्ट’

इस शानदार पारी के बाद विराट कोहली भी वैभव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। मैच खत्म होने के बाद जब वैभव उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंचे, तो कोहली ने उनकी कैप पर “Well Done Vaibhav” लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह पल युवा खिलाड़ी के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं था।

26 गेंदों में 78 रन, आरसीबी की रणनीति ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज़ भी बेबस नजर आए। पावरप्ले में ही उन्होंने तेज शुरुआत कर मैच का पूरा समीकरण बदल दिया और राजस्थान ने लक्ष्य 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

ऑरेंज कैप पर कब्जा, लगातार शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी अब तक चार मैचों में 200 रन बना चुके हैं और दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

शशि थरूर और दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की बल्लेबाज़ी देखना अद्भुत है और जब वैभव क्रीज़ पर होते हैं, तो जैसे बाकी दुनिया थम जाती है।

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा कि वह वैभव को हर दिन बल्लेबाज़ी करते देखना चाहते हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने उनकी 300 के करीब स्ट्राइक रेट वाली पारी को अविश्वसनीय बताया और कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा प्रदर्शन दुर्लभ है।

पंद्रह बरस की उम्र में काफी परिपक्व हैं सूर्यवंशी : भुवनेश्वर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं । भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस तरह से वह शॉट्स खेलता है, वह बाकायदा क्रिकेट शॉट होते हैं। 15 वर्ष की उम्र में वह काफी परिपक्व है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, हमें उसे इसका श्रेय देना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी कभी भी पूरी तरह से दबाव में नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह टी20 मैच है। वह युवा है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन हमें कभी भी यह नहीं लगा कि हम पर पूरी तरह से दबाव बन गया है। अगर एक 15 साल का लड़का इस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है या वह 25 का भी हो, यह टी20 मैच में होता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.