Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में डायमंड रेड क्लब की जीत में चमके विजय

Madhubani District Cricket League में डायमंड रेड क्लब की जीत में चमके विजय

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 25 नवंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 के आठवें मैच में डायमंड रेड क्रिकेट क्ल ने श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच विजय को निर्णायक रविन्द्र कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया।

श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.2 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 128 रन बनाये। मुकेश कुमार ने 12 रन, संजीत ने 5 रन, सुभाष ने 28 रन, नौशाद ने 38 रन, विवेक ने 21 रन, फिरदौस आलम ने 2 रन और कुमार जयानंद ने नाबाद 3 रन की पारी खेली।

डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार ने 39 रन देकर 2 विकेट, सत्यप्रकाश ने 21 रन देकर 2 विकेट, मुकेश ने 17 रन देकर 1 विकेट, कैफील ने 19 रन देकर 2 विकेट और विजय ने 12 रन देकर 2विकेट लिये।

जवाब में 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने 23.5 ओवर खेल कर अपने 5 विकेट खोकर 129 रन बना कर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 13 रन, विजय ने 28 रन, क्षितिज ने 4 रन, आयुष ने 25 रन, अभिषेक ने 14 रन और कैफील ने नाबाद12 रन बनाये।

श्रीराम क्रिकेट एकेडमी की ओर से सुभाष ने 21 रन देकर 2 विकेट, फिरदौस, जयानंद और संजीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

मैच के निर्णायक रविन्द्र कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे।

26 नवंबर का मैच टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर के बीच मैच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.