Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य सारण के संत जलेश्वर एकेडमी में बिहार Handball टीम का ट्रेनिंग कैंप शुरू

सारण के संत जलेश्वर एकेडमी में बिहार Handball टीम का ट्रेनिंग कैंप शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 नवंबर। तमिलनाडु के डिंडीगुल में आगामी 23 दिसंबर से आयोजित होने वाली 46वीं जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार सारण बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी लौवा में शुरू हुआ।

सारण जिला हैंडबॉल संघ के प्रधान संरक्षक सह चेयरमैन बिहार हैंडबॉल संघ विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय के मार्गदर्शन में शुरू हुए आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या अनुपमा मिश्रा एवं बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने ग्राउंड पूजन के साथ नारियल फोड़ कर किया। मौके पर राजकिशोर राय, सारण जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, जिला सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार हैंडबॉल के प्रशिक्षक संजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह के अलावा हरेराम झा, राजा कुमार सिंह ,  मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बिहार के चयनित बालिका टीम जीत की तैयारी में पिछले माह से लगी हुई है।

इसी अभियान के तहत पहले 18 दिवसीय शिविर के बाद यह दूसरा आवासीय शिविर 25 दिन का लगाया जा रहा है। जिसमें सारण से निधि , तृप्ति, मुस्कान , नसीमा , पम्मी , पटना से सिमरन  , सोनी , मानसी,सोनाली, बेगुसराय से कोमल, नवादा से सुरुचि, पूजा, जहानाबाद से सारिका , कैमूर से गोल्डी, पूजा , पूर्णिया से सोनम , पूर्वी चम्पारण से निधि, , वैशाली से रिया , कोमल, सपना ,मानसी , शेखपुरा से राधिका एवं सोनम शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.