36 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार की पारी 178 पर सिमटी, असम के भी एक विकेट गिरे

पटना। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे विजय मर्चेंट अंडर-16 टूर्नामेंट में बिहार पहली पारी में 178 रन पर सिमट गई। असम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर एक रन बना किया है।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक आनंद की 44 रनों की पारी की बदौलत मैच के पहले दिन हीं बिहार की पूरी टीम 178 के स्कोर पर आल आउट हो गई। एक समय बिहार के छह विकेट 72 के स्कोर पर गिर गए। मगर सातवें विकेट के लिए अभिषेक और आदित्य के के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने बिहार टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बिहार की ओर से यश राज भी आज नहीं चले और 19 के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे।

बिहार की ओर से रौशन कुमार और आदित्या ने 22-22 रनों की उपयोगी पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में राजपाल ने 5, दीपेश गुप्ता ने एक, अनिमेष ने 12, सौरभ कुमार ने 16, हर्षित आनंद ने 10 रनों का योगदान दिये। जबकि वासुदेव और रौशन सिंह अपना खाता नहीं खोल पाए। असम की ओर से निशांत ने 4, मयूख ने 3, करुनाकर ने 2 और रंजन ने एक विकेट लिये।

पहली पारी में असम की शुरुआत भी काफी ख़राब रही। असम का पहला विकेट शून्य के योग पर गिर गया। रौशन सिंह ने आर्यन कश्यप के शून्य पर एल वी डब्लू आउट कर दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर एक रन बना चुकी है। असम के अर्नव बोरा शून्य और निशांत सिंघानिया एक रन पर खेल आ रहे है। कल मैच अक दूसरा दिन है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights