Sunday, April 19, 2026
Home Slider विश्व कप क्रिकेट से पहले न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों का जुड़ाव

विश्व कप क्रिकेट से पहले न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों का जुड़ाव

by Khel Dhaba
0 comment
  • फोस्टर, फ्लेमिंग और बेल हुए शामिल

आकलैंड, 23 अगस्त। न्यूजीलैंड ने भारत में होने वाले विश्व कप से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड के इयान बेल और जेम्स फोस्टर को शामिल किया है। फ्लेमिंग और पूर्व विकेटकीपर फोस्टर के पास आईपीएल का अनुभव भी है।

फ्लेमिंग एक दशक से अधिक समय से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं और महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली टीम को पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिये कीवी टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि फ्लेमिंग का आना टीम के लिये और स्टाफ के लिये भी बहुत अच्छा है।

उन्होंने कहा कि उनके पास भारत में खेलने का अपार अनुभव है और आईपीएल की शुरुआत से चेन्नई टीम के साथ है। उनसे भारत में खेलने को लेकर काफी उपयोगी जानकारी मिलेगी।

दूसरी ओर फोस्टर कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा सहायक कोच हैं। वह दुनिया भर में टी20 लीग में कोचिंग कर चुके हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिये टीम से जुड़ेंगे।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज बेल इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली टी20 सीरीज के जरिये न्यूजीलैंड टीम से जुडेंगे। वह ल्यूक रोंची की जगह बल्लेबाजी कोच होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights