Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य बिहार सॉफ्टबॉल अंपायर और कोच परीक्षा का रिजल्ट जारी

बिहार सॉफ्टबॉल अंपायर और कोच परीक्षा का रिजल्ट जारी

by Khel Dhaba
0 comment
  • 44 प्रतिभागी हुए सफल, 25 हुए अनुत्तीर्ण
  • साहिल सिंह परमार व अवनिश अंपायर में टॉप पर
  • कोच में सुशांत शेखर व जागृति शीर्ष पर

पटना, 23 अगस्त। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित अंपायर एवं कोच के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 69 प्रतिभागी शामिल हुए थे जिसमें 44 उत्तीर्ण हुए जबकि 25 अनुत्तीर्ण हुए। इसमें उत्तीर्ण प्रतिभागी को तीन कैटेगरी ए, बी और सी तीन कैटेगरी में बांटा गया है। भारतीय सॉफ्टबॉल के चैयरमैन अंपायर कमिटी लक्ष्मण सिंह गहलोत एवं कोच प्रसन्ना कुमार ने लिस्ट जारी की।   

अंपायर की लिस्ट में साहिल सिंह परमार और अवनिश कुमार टॉप पर रहे। वहीं कोच के लिस्ट के सुशांत शेखर और जागृति श्रीवास्तव टॉप पर रहीं। इस परीक्षा में सभी उत्तीर्ण प्रतिभागी को भविष्य में होने वाली सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित ऐसी परीक्षा में तरजीह दी जाएगी।

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 1989 के बाद पहली बार आयोजित की गई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार में होने वाले सॉफ्टबॉल के टूर्नामेंट में बिहार के उत्तीर्ण अंपायर से ही अंपायरिंग करवाई जाएगी। वहीं कोच को भी नए-नए अवसर दिए जाएंगे। 

कोच के रिजल्ट इस प्रकार हैं-
ग्रुप ए: – सुशांत शेखर, जगृति श्रीवास्तव। 

ग्रुप बी:- साकेत कुमार, प्रमोद कुमार, लवकुश कुमार, पूजा सिंह, मनोज कुमार, मोनू कुमार, सौरभ कुमार, पृथ्वी राज, अंजली कुमार, हर्ष वर्धन, अलिश भारती, हर्ष रंजन, रोहित कुमार। 

ग्रुप सी:- आरोही राज, ऋषा कुमारी, राहुल कुमार, इंद्रलेश कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार, अंजनी कुमार, बिक्रम कुमार, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, मितल कुमार गुप्ता, सिमरन सिन्हा, अभिनव शर्मा, स्मिता कुमारी, अमित कुमार, सुधांशु शेखर।

अंपायर के लिस्ट इस प्रकार हैं-
ग्रुप बी: – साहिल सिंह परमार, अवनिश कुमार। 

ग्रुप सी: – स्वेता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कृष्णा कृति, विष्णु कुमार रंजन, ज्योति कुमारी, शशि कुमार, मंजीत कुमार, मुस्कान सिंह, आयूष शांडिल्य, अतुल प्रकाश, सुशांशु सर्न।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.