Friday, June 5, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट उत्तम सिंह चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

उत्तम सिंह चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड उत्तम सिंह को चार देशों के आगामी टूर्नामेंट के लिये कप्तानी सौंपी गई है।

हॉकी इंडिया ने 18 से 22 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम का ऐलान बृहस्पतिवार को किया।

भारत का सामना इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी से होगा। यह टूर्नामेंट पांच से 16 दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाले एफआईएच पुरूष जूनियर विश्व कप 2023 की तैयारी के लिए अहम है।

भारतीय टीम में गोलकीपिंग का दारोमदार मोहित एच एस और रणविजय सिंह यादव पर होगा जबकि डिफेंस में शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, वारिबाम नीरज कुमार सिंह और योगेम्बर यादव हैं।
मिडफील्ड में पूवन्ना सी बी, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, चेतन शर्मा और अमित कुमार यादव रहेंगे ।

फॉरवर्ड पंक्ति में उत्तम के साथ अराइजीत सिंह हुंडल, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह और सुदीप चिरमाको होंगे ।

कोच सी आर कुमार ने कहा ,‘‘ हम विश्व कप के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं। चार देशों के टूर्नामेंट में पता चलेगा कि हमारी तैयारियां सही दिशा में हैं या नहीं।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.