Saturday, June 6, 2026
Home Slider टीम इंडिया को बड़ा झटका! वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार तेज गेंदबाज, लौटे घर

टीम इंडिया को बड़ा झटका! वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार तेज गेंदबाज, लौटे घर

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन क्रिकेट टीम को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करना है, इससे ठीक पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है, टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सीरीज से बाहर हो गए हैं और वो अब घर लौट आए हैं।

बीसीसीआई द्वारा किये गए ट्ववीट के अनुसार मोहम्मद सिराज ने घुटने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है।

भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, उससे पहले सितंबर में एशिया कप भी होगा, इसी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने सिराज को आराम दिया है। भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया है।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कर‍िहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, श‍िमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.