Home Latest अमेरिका ओपन : सेरेना को हरा कनाडा की बियांका ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

अमेरिका ओपन : सेरेना को हरा कनाडा की बियांका ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। कनाडा की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी बियांका एंड्रेस्कू ने शनिवार अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को हरा कर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिका ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया।

19 साल की बियांका ने बिग हिटिंग, बिग सविंर्ग शैली का आक्रामक खेल दिखाते हुए सेरेना को सीधे सेट में 6-3, 7-5 से हराकर न सिर्फ अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता बल्कि सेरेना को अपना रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने से रोक दिया।
बियांका ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही बियांका ने सबसे तेजी से ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की मोनिका सैलेस की बराबरी कर ली है। सैलेस ने 1990 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। उससे पहले सेलैस ने सिर्फ चार मेजर टूर्नामेंट खेले थे। बियांका ने भी पांचवें प्रयास में ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।
सेरेना को लगातार दूसरे साल फ्लशिंग मिडोस (अमेरिका ओपन) के फाइनल में हार मिली है। बीते साल जापान की नाओमी ओसाका ने हराया था। बीते साल अमेरिकी ओपन फाइनल में ही 37 साल की सेरेना की चेयर अम्पायर के साथ नोक-झोंक हुई थी। वह विवाद काफी गहरा गया था।

सेरेना को सबसे अधिक 24 ग्रैंड स्लैम जीतने के मारगरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन तक का इंतजार करना होगा। दो साल पहले बेटी को जन्म देने बाद से सेरेना को सात मेजर टूनार्मेंट्स फाइनल्स में से चार में हार मिली है। सेरेना ने कुल 33 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं।

दूसरी ओर, बियांका ओपन एरा में अमेरिकी ओपन के मेन ड्रा टूनार्मेंट डेब्यू के बाद खिताब जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। 1968 में इस टूनार्मेंट की शुरुआत हुई थी। बियांका ने अब तक अपने करियर में सिर्फ चार मेजर टूनार्मेंट में हिस्सा लिया है।

मैच के बाद बियांका ने स्थानीय खिलाड़ी सेरेना को हराने के लिए दर्शकों से माफी मांगी। बियांका ने मैच के बाद कहा, मैं जानती हूं कि आप लोग सेरेना को उनका सातवां अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हुए देखने आए थे। इसलिए मैं आपसे माफी मांगती हूं।

बगल में खड़ी सेरेना इस बात पर मुस्कुरा उठीं क्योंकि वह जानती थीं कि बियांका ने इतिहास रच दिया है। 19 साल की बियांका 2006 में अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली रूस की मारिया शारापोवा के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights