Saturday, June 6, 2026
Home Slider यूएफा चैंपियंस लीग : रोनाल्डो ने दागे दो गोल, यूवेंटस की टीम जीती पर लियोन ‘अवे गोल’ की मदद से क्वार्टरफाइनल में

यूएफा चैंपियंस लीग : रोनाल्डो ने दागे दो गोल, यूवेंटस की टीम जीती पर लियोन ‘अवे गोल’ की मदद से क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

तूरिन। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से यूवेंटस की टीम शुक्रवार को दूसरे चरण के मैच में लियोन पर 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही
लियोन और यूवेंटस का कुल स्कोर (दोनों चरण के मैचों का नतीजा) 2-2 रहा और लियोन की टीम ‘अवे गोल’ की मदद से क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
लियोन का सामना अब एलिमिनेशन क्वार्टरफाइनल में लिस्बन में मैनचेस्टर सिटी से होगा जिसने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराकर 4-2 के कुल स्कोर से अगले दौर में प्रवेश किया था।
रोनाल्डो ने 43वें (पेनाल्टी) और 60वें मिनट में गोल किया। लेकिन लियोन के कप्तान मेम्फिस डिपे के 12वें मिनट में पेनाल्टी से किये गये गोल ने लियोन को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया।
यह मैच 17 मार्च को होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में खेल गतिविधियां बंद हो गयीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.