Friday, June 12, 2026
Home बिहारकबड्डी दो दिवसीय वीर कुंवर सिंह Gold Cup Kabaddi टूर्नामेंट 23 अप्रैल से

दो दिवसीय वीर कुंवर सिंह Gold Cup Kabaddi टूर्नामेंट 23 अप्रैल से

देव कबड्डी एकेडमी में खेला जायेगा मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अप्रैल। वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में देव कबड्डी एकेडमी,नत्थुपुर (फतुहा) में आगामी 23 से 24 अप्रैल तक वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप कबड्डी (पुरुष) टूर्नामेंट का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ के तकनीकी सहयोग से किया जायेगा।

उपर्युक्त जानकारी वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार विजय सिंह और महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में स्थानीय टीमों को भाग लेने हेतू प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के मैचों के दौरान नवोदित युवा रेफरी को तकनीक रूप से मजबूत किया जायेगा। मैचों के संचालन नवोदित रेफरी वरीय रेफरी के साथ मिल कर करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 1990 से आयोजित की जा रही है। पहले इसका आयोजन कंकड़बाग के शिवाजी पार्क में होता था। कई बड़े कबड्डी प्लेयर इस टूर्नामेंट में खेले हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियां इसके उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह में आ चुकी हैं। इसके बाद इसका आयोजन मोइनुल हक स्टेडियम के बाहर होना लगा। फिर पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स। इस बार देव कबड्डी एकेडमी में आयोजन कराया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.