Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार पिट्टू टीम घोषित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार पिट्टू टीम घोषित

अक्षत सिंह और सुहानी को टीम की कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। देहरादून (उत्तराखंड) में आगामी 18 से 20 जून तक आयोजित होने वाली द्वितीय जूनियर बालक व बालिका पिट्टू नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी पिट्टू एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राज कुमार सिंह ने दी। टीम को रिषि कुमार (कानूनी सलाहकार, बैंक ऑफ बड़ौदा) और राजेश्वरी कुमार (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो), कार्तिक कुमार मेहता और दीप नारायण प्रसाद ने जीत की शुभकामनाएं दी है।  

टीम इस प्रकार है-
बालक वर्ग : अक्षत सिंह (कप्तान), रितिक कुमार (उपकप्तान), प्रकाश कुमार सिंह, आनंद कुमार, युवराज सिंह, नीतीश कुमार, कुमार ज्योतिरादित्य, सिद्धार्थ कुमार सिंह, धीरज कुमार, रंजन कुमार। कोच-निखिल कुमार सिंह। मैनेजर-अनमोल कुमार।

बालिका वर्ग : सुहानी कुमारी (कप्तान), रिया राय (उपकप्तान), अनु्ष्का यादव, जिया राय, अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह, माही मृणाल। कोच-अंकित कुमार, मैनेजर-ममता कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.