पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है। इसके लिए सात मार्च और 14 मार्च विशेष ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी अंशुल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक राहुल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि सात और 14 मार्च को होने वाले ट्रायल में टॉप थ्री प्रतिभागी को एडमिशन फी नहीं लिया जायेगा। साथ ही ट्रायल में खरे उतरने वाले अन्य प्रतिभागियों को एडमिशन फी में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि अंशुल क्रिकेट एकेडमी का पटना में दो ब्रांच एक नेउरा और दूसरा जगदेव पथ में। यह ट्रायल दो जगहों के लिए आयोजित किया है। ट्रायल नेउरा वाले ब्रांच में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे एकेडमी में खिलाड़ियों को हर बेहतर सुविधा प्रदान की जाती है। बालिंग मशीन से लेकर नाइट प्रैक्टिस की सुविधा है। दो ग्राउंड पर एस्टो टर्फ, मैट और टर्फ विकेट की सुविधा है। वीडियो एनालिस्ट की सुविधा है। साथ ही खिलाड़ियों को अपने होम ग्राउंड पर मैच की सुविधा मिलती है। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा को जागृत करने के लिए हम दूसरी टीमों के साथ-साथ मैच आयोजित करते हैं।

खिलाड़ियों की हौसला अफजाई और टिप्स देने के लिए बीच-बीच में एक्सर्ट को बुलाया जाता है। साथ ही मोटिवेशनल प्रोग्राम के द्वारा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी दो ग्राउंड पर जाकर संपर्क सकते हैं और मोबाइल नंबर 7033299028,7070199483 पर संपर्क कर सकते हैं।