Sunday, May 31, 2026
Home Slider टोक्यो ओलंपिक : साप्पोरो में होंगे मैराथन, पैदल चाल स्पर्धाएं

टोक्यो ओलंपिक : साप्पोरो में होंगे मैराथन, पैदल चाल स्पर्धाएं

by Khel Dhaba
0 comment

लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति और टोक्यो पैरालंपिक समिति ने जापान में अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए तारीखों और रूटों की घोषणा कर दी है।

आईओसी ने तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन बुधवार को यहां कहा कि साप्पोरो का ओडोरी पार्क, जिसे पहले होक्काइदो मैराथन के लिए इस्तेमाल किया गया था, उसे पुरुष और महिला मैराथन के साथ साथ पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए भी निर्धारित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी और टोक्यो आयोजन समिति ने कहा कि महिला और पुरुष मैराथन क्रमश: आठ और नौ अगस्त होंगे और दोनों रेस सुबह सात बजे से होंगे।

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होगा, जबकि पैरालंपिक खेलों का आयोजन 25 अगस्त से छह सितंबर तक होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.