Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur Challenger Trophy में टाइगर्स की रोमांचक जीत

Muzaffarpur Challenger Trophy में टाइगर्स की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 19 मार्च। मुजफ्फरपुर चैलेंजर ट्रॉफी के एक अहम मैच में मुजफ्फरपुर टाइगर्स ने मुजफ्फरपुर रॉयल्स को 6 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल कर ली है।

 

 

 

आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में मुजफ्फरपुर टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 218 रनो का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें रवि कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रनो की पारी खेली वहीं अंकित कुमार सिंह ने 37,अतुल प्रियंकर ने 36,विशाल राज ने 32 एवम अंकित सिंह ने 24 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

 

 

 

 

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर रॉयल्स की तरफ से आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए वही मोहित को 1,कैफ को 1,देवाशीष को 1 एवम आदित्य (गोलू)को 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

 

 

 

जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर रॉयल्स की पूरी टीम 39.3 ओवर में 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
मुजफ्फरपुर रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने सर्वाधिक 37 रन,चिरंजीवी ने 33 रन,मोहित ने 30 रन,भारत ने 29 रन,आदित्य (गोलू)ने 16 रन, आदित्य गौरव ने 13,एवम ऋतिक सिंह ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

 

 

 

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर टाइगर्स के तरफ से रितिक राज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए वही नमन ने 2,विशाल राज ने 1,रवि ने 1 एवम अतुल प्रियंकर ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

 

 

 

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं आलोक कुमार थे। वही स्कोरर की भूमिका में आयुष राज उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.