Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य गया जिला में हुआ Throwball Association का गठन, कुमारी स्नेह प्रभा बनीं अध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव बने

गया जिला में हुआ Throwball Association का गठन, कुमारी स्नेह प्रभा बनीं अध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव बने

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने गया जिला में जिला संघ का गठन किया है। कुमारी स्नेह प्रभा गया जिला थ्रोबॉल संघ की अध्यक्ष होंगी जबकि अशोक कुमार सचिव होंगी।

यह जानकारी देते हुए थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने कहा कि गया जिला को थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा मान्यता दी गई है और हम उम्मीद है कि गठित कमेटी थ्रोबॉल के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर काम करेगी।

उन्होंने बताया कि इस कमेटी में कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार होंगे जबकि डॉ मनोज कुमार संयुक्त सचिव होंगे।
गया जिला थ्रोबॉल संघ की अध्यक्षा कुमारी स्नेह प्रभा ने कहा कि गया जिला में थ्रोबॉल को बढ़ाया जायेगा। जल्द ही इस गेम का प्रचार-प्रसार गया जिला में किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही गया में एक नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही गया जिला थ्रोबॉल संघ की बैठक बुलाई जायेगी और उसमें इस पर निर्णय लिया जायेगा।

गया जिला थ्रोबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि गया में जल्द ही थ्रोबॉल का ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा जिसमें खिलाड़ियों को तैयार किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.