Sunday, May 31, 2026
Home Slider बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ब्लास्टर्स की रोमांचक जीत

बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ब्लास्टर्स की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बोकारो ब्लास्टर्स ने दुमका डेयरडेविल्स को चार रन से पराजित किया। पप्पू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमिताभ घोष ने प्रदान किया।

दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बोकारो ब्लास्टर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाये। कप्तान विकास विशाल ने 46 गेंद में 62, पप्पू सिंह ने 56 गेंद में 78, कुमार कुशाग्रा ने 11 रन बनाये।

दुमका डेयरडेविल्स की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 25 रन देकर 1, सौरभ शेखर ने 33 रन देकर दो, कप्तान सोनू सिंह ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाये। मोहित कुमार ने 20 रन देकर एक विकेट चटकाया।

जवाब में दुमका डेयरडेविल्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बन ही बना सकी। दुमका डेयरडेविल्स की ओर से राम रौशन शरण ने 28, भानू आनंद ने 14, आयुष कुमार ने नाबाद 56, अनुराग संजय ने नाबाद 17 रन बनाये।

बोकारो ब्लास्टर्स की ओर से विकास सिंह ने 16 रन देकर 3, प्रतीक रंजन ने 23 रन देकर 1, इश्तिकार अहमद खान ने 40 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.