42 C
Patna
Friday, April 19, 2024

बीसीए इलेक्शन कैंप में अफरा-तफरी का माहौल : सूत्र

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव का अखाड़ा बना राजधानी का होटल रिपब्लिक होटल में वर्तमान समय में अफरा-तफरी का माहौल है। खबर है चुनाव पदाधिकारी चुनाव कैंप रूम को छोड़ कर इस होटल में स्थित अपने रूम में चल गए हैं। खबर है कि सात लोगों का नामांकन हुआ है। कुछ लोग नामांकन करने के लिए इंतजार में बैठे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर हेमा कुमारी सिंह के नामांकन होने के बाद होटल का माहौल पूरी तरह से गरम हो गया। खबर यह है भी जो अनजान चेहरे नामांकन हॉल में गए थे। वे कौन थे यह पता नहीं चल पाया है।
विपक्षी खेमों का कहना है कि वर्तमान में सत्ता पक्ष घपलेबाजी करने पर उतारू है। उनका कहना है कि हेमा कुमार सिंह के नामांकन हो जाने बाद वर्तमान अध्यक्ष को घबराहट हो गई है।

खबर आ रही है कि होटल के बीसीए कैंप वाले फ्लोर को पूरा खाली करा दिया गया है। ताकत का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। हेमा कुमारी सिंह के नामांकन को येन केन प्रकारेण रद्द करने का प्रयास किया जा रहा है। यह आरोप विपक्षी खेमों द्वारा लगाया जा रहा है। हालांकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस मुद्दे पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights