Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट दिल्ली पर जीत से Bihar Team के खिलाड़ियों का मनोबल हुआ है ऊंचा : राकेश कुमार तिवारी

दिल्ली पर जीत से Bihar Team के खिलाड़ियों का मनोबल हुआ है ऊंचा : राकेश कुमार तिवारी

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत के लिए बिहार टीम की प्रशंसा की। 

बीसीए अध्यक्ष ने राघवेंद्र प्रताप और बिपिन सौरभ की साहसिक पारियों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली यह जीत बिहार टीम के मनोबल को बढ़ाएगी। 

“दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली यह जीत हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दिखाती है। मैं राघवेंद्र प्रताप और बिपिन सौरभ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और पूरी टीम को टीम वर्क दिखाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं,”

श्री राकेश तिवारी ने कहा – “ऐसी जीतें न केवल हमारा मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में बिहार की उपस्थिति को भी मजबूत करती हैं। मुझे विश्वास है कि यह केवल शुरुआत है और आगे भी कई और जीत हमारी टीम को मिलेगी।

इससे हमारा मनोबल बढ़ेगा : राघवेंद्र प्रताप

मैन ऑफ़ द मैच रहे राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि यह एक बड़ा अवसर है क्योंकि हमने दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच जीता। यह बिहार टीम के मनोबल के लिए एक बड़ी जीत है। अपने प्रदर्शन को लेकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। टीम का माहौल बहुत अच्छा था और सभी ने योजना के अनुसार खेला।

मैं बहुत खुश हूं : बिपिन सौरभ

बिपिन सौरभ ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि बिहार ने आज अच्छा प्रदर्शन किया। आज हर खिलाड़ी ने एक-दूसरे का समर्थन किया और टीम का माहौल सकारात्मक दिखा। हम मैच जीते और यह केवल टीम प्रयास की वजह से संभव हो पाया,”।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.