Saturday, June 13, 2026
Home Slider पीसीबी ने यूसुफ और रज्जाक को हाई परफोरमेंस सेंटर का कोच बनाया

पीसीबी ने यूसुफ और रज्जाक को हाई परफोरमेंस सेंटर का कोच बनाया

by Khel Dhaba
0 comment

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में स्थित अपने हाई परफोरमेंस सेंटर के लिए पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ और हरफनमौला अब्दुल रज्जाक को कोच नियुक्त किया।

पीसीबी के सूत्र के अनुसार यूसुफ और रज्जाक के अलावा एक अन्य पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बासित अली को भी सेंटर में कोच के स्थान की पेशकश की गयी। मीडिया से बात करते हुए यूसुफ ने बाद में पुष्टि की कि उन्हें इस पद की पेशकश की गयी थी और वह इसे स्वीकार करके खुश हैं।

हाल के महीनों में सेंटर में काफी सुधार हुआ है। पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान को हाल में इसका निदेशक बनाया गया था। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट परफोरमेंस निदेशक डेविड पार्सन्स की सेवायें भी ली हैं जो इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अकादमी में 2006 से स्पिन गेंदबाजी कोच भी थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.