Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai District Under-19 Cricket League में तेघरा क्रिकेट क्लब विजयी

Begusarai District Under-19 Cricket League में तेघरा क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग (Begusarai District Under-19 Cricket League) का तीसरा मुक़ाबला तेघरा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। तेघरा क्रिकेट क्लब के कप्तान अंकित ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

तेघरा की तरफ से अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि लालू ने 63 रन का योगदान दिया। तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही। बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से भास्कर ने 5 और ऋतिक ने शानदार बॉलिंग करते हुये 3 विकेट अपने नाम किये

जबाब में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम राजनीश की घातक गेंदबाजी (6 ओवर 14 रन 4 विकेट) के सामने मात्र 19.3 ओवर में 93 रन पर ही सिमट गयी। बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से लैला ने 15 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ़ द मैच रजनीश को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष राजनयन द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर अनुराग गौतम सोनू आदि उपस्थित रहे। मैच के अंपायर राज मालिक और ऋषि मेहता थे जबकि नितीश राणा थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.