Friday, June 5, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद शमी भारतीय टीम में

टी20 विश्व कप : जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद शमी भारतीय टीम में

by Khel Dhaba
0 comment

मोहम्मद शमी को टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट में चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने शुक्रवार को मोहम्मद शमी को टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के अनुसार शमी ऑस्ट्रेलिया में हैं और वह ब्रिसबेन में अभ्यास मैचों के लिये भारतीय टीम से जुड़ जायेंगे।

शमी का नाम पहले तीन रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था, मगर अब वह टूर्नामेंट के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम के सदस्य होंगे। पीठ की चोट से जूझ रहे बुमराह के टी-20 विश्वकप के लिए फिट नहीं होने से भारतीय टीम प्रबंधन चिंता में थी मगर अनुभवी शमी के शामिल होने से टीम प्रबंधन के आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

दिलचस्प है कि शमी ने पिछले टी 20 विश्व कप के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले सीज़न में गुजरात टाइटन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे, जिन्होने 16 मैचों में आठ की इकॉनमी से 20 विकेट लिये थे।

भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक,हार्दिक पांड्या,रविचंद्रन अश्विन,यजुवेन्द्र चहल,अक्षर पटेल,भुवनेश्वर कुमार,हर्षल पटेल,अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी हैं

स्टैंडबाई खिलाडी: मोहम्मद सिराज, श्रेयर अय्यर, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.