Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट SYED MUSHTAQ ALI TROPHY बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टीम में तीन बदलाव की खबर

SYED MUSHTAQ ALI TROPHY बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टीम में तीन बदलाव की खबर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अक्टूबर। बिहार क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने गई बिहार टीम में तीन बदलाव किये हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश राज, हर्ष राज और आमोद यादव को वापस बुला लिया गया है। उनकी जगह अनुजीत परमार, हर्ष विक्रम सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह को टीम में जगह दी गई है।

आकाश राज ने दो मैच खेले हैं। एक मैच में 1 रन और दूसरे मैच में नाबाद 13 रन बनाये हैं। हर्ष राज को 1 मैच में बैटिंग का मौका मिला और 10 रन बनाये हैं। आमोद यादव ने 1 विकेट चटकाये हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 21 अक्टूबर को उसका मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होना है।

हालांकि इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अभी कोई सूचना नहीं जारी की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.