Wednesday, June 17, 2026
Home Slider गेंद पर सेनेटाइजर लगाना ससेक्स के तेज गेंदबाज क्लेडन को पड़ा महंगा, हुए निलंबित

गेंद पर सेनेटाइजर लगाना ससेक्स के तेज गेंदबाज क्लेडन को पड़ा महंगा, हुए निलंबित

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। कोरोना काल में क्रिकेट के लिए बनाये गए नियमों को तोड़ना क्रिकेटरों को भारी पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में जन्में इंग्लैंड के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मिच क्लेडन को गेंद पर कथित तौर पर सेनेटाइजर लगाने के लिए उनकी काउंटी टीम ससेक्स ने निलंबित किया है।

सैंतीस साल के दायें हाथ के तेज गेंदबाज क्लेडन पर मिडिलसेक्स के खिलाफ पिछले महीने हुए मैच के दौरान गेंद पर सेनेटाइजर लगाने के आरोप लगे थे। उन्होंने इस मैच में तीन विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस मामले की जांच शुरू की है।

ससेक्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘मिडिलसेक्स के खिलाफ हमारे मैच के दौरान गेंद पर सेनेटाइजर लगाने के आरोपों की ईसीबी की जांच का नतीजा आने तक मिच क्लेडन को निलंबित किया जाता है। इस समय और कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।’’

कोरोना वायरस महामारी के बीच कड़े स्वास्थ्य नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और विभिन्न देशों के बोर्ड ने गेंद को चमकाने के लिए गेंद पर लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया है लेकिन साथ ही किसी अन्य कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को भी स्वीकृति नहीं दी गई है। इस निलंबन के कारण यह अनुभवी तेज गेंदबाज सरे के खिलाफ टीम के अगले बॉब विलिस ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.