Monday, June 15, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ 8 सितंबर को सासाराम में

सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ 8 सितंबर को सासाराम में

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम। सोमवार को जिला मुख्यालय के अनार कुंज श्री ज्वाला पथ गौरक्षणी कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 8 सितंबर को खेल प्रेमी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के भूतपूर्व प्रवक्ता एवं भूतपूर्व एथलेटिक एवं क्रिकेट संघ के सचिव तथा भव्य खेलों के आयोजनकर्ता स्व.सुनील ज्वाला की जयंती अवसर पर निरंतर 14 वर्षों से आयोजित भव्य सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में जिले के एवं जिले से बाहर के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले सकते है। यह मैराथन दौड़ कुम्हऊ गेट सासाराम से प्रारंभ होकर न्यू फजलगंज स्टेडियम में समाप्त होगी। इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.