Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्ट्रेट ड्राइव आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 11 मार्च से, शेड्यूल जारी

स्ट्रेट ड्राइव आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 11 मार्च से, शेड्यूल जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त स्ट्रेट ड्राइव आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 मार्च से होने जा रहा है। राजधानी पटना के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए आयोजन सचिव मोहन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल में किये प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी व एक मैनेजर होंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना प्रमंडल के कमिश्नर कुमार रवि करेंगे। इस मौके पर बिहार सरकार के वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

उन्होंने बताया कि सभी टीमें 3-3 लीग मैच खेलेगी, जिनमें से टॉप दो टीमें फाइनल का टिकट पायेंगी। एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के छह व एक फाइनल समेत कुल सात मैच खेले जायेंगे। मैच 22-22 ओवर के होंगे। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

सभी मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वुमैन आफ द मैच ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया जाएगा। आयोजन सचिव ने यह बताया की मीडिया संयोजक रूपक कुमार को बनाया गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच दिन में और सफेद ड्रेस में लाल गेंद से खेला जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि टीमों के नाम देश की नदियों गंगा, कावेरी, नर्मदा और गोदावरी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में बिहार की महिला क्रिकेटरों को एक बड़ा मैच अपनी प्रतिभा को दिखाने का मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpg

टूर्नामेंट को लेकर हुई प्रेसवार्ता में स्ट्रेट ड्राइव के इस टूर्नामेट के सहयोगी पार्टनर कैप्टन स्पोटर्स के मयंक शर्मा, स्ट्रेट ड्राइव के उपाध्यक्ष प्रेम खन्ना आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

यह है मैचों का शेड्यूल
11 मार्च
पहला मैच : गंगा गर्ल्स बनाम नर्मदा गर्ल्स (सुबह 8:30 बजे)
दूसरा मैच : कावेरी गर्ल्स बनाम गोदावरी गर्ल्स (दोपहर12:30 बजे)

12 मार्च :
पहला मैच : गोदावरी गर्ल्स बनाम नर्मदा गर्ल्स (सुबह 8:30 बजे)
दूसरा मैच : गंगा गर्ल्स बनाम कावेरी गर्ल्स (दोपहर 12:30 बजे)

13 मार्च
पहला मैच : गोदावरी गर्ल्स बनाम गंगा गर्ल्स (सुबह 8:30 बजे)
दूसरा मैच : कावेरी गर्ल्स बनाम नर्मदा गर्ल्स (दोपहर 12:30 बजे)

14 मार्च :
ग्रैंड फाइनल- सुबह 8.30 बजे से

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.