Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट दरभंगा में स्टेट लेवल स्कूली Girls Under-19 Kabaddi प्रतियोगिता 10 सितंबर से

दरभंगा में स्टेट लेवल स्कूली Girls Under-19 Kabaddi प्रतियोगिता 10 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह

दरभंगा, 9 सितंबर। खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मिथिला के हृदय स्थलीय दरभंगा में आगामी 10 से 15 सितंबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन किया जायेगा। मैचों का आयोजन बीएमपी-13 परिसर में किया जायेगा।

इस आयोजन की तैयारी को लेकर दरभंगा जिला के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर जुटे हैं। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण बिहार से लगभग 500 बालिकाओं का भाग लेने की संभावना है जो आज देर रात तक खेल के आयोजन स्थल पर पहुंच जाएंगे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह मंगलवार यानी10 सितंबर 2024 को बीएमपी-13 के खेल परिसर में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर करेंगे। वशिष्ठ अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी उपस्थित रहेंगे एवं गरिमामयी उपस्थित विधायक संजय सरावगी की होगी।

आयोजन के सफल एवं सुरक्षित बनाने में बीएमपी 13 के समादेष्टा के सहयोग से सरल एवं सफल आयोजन में सहयोग प्राप्त हो रहा है। मिथिलांचल की परंपरा के अंतर्गत सभी अतिथि एवं आए हुए सभी खिलाड़ियों को स्वागत एवं सम्मान के लिए जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार के नेतृत्व में आयोजन में लगे सभी शा०शिक्षक एवं खेल प्रेमी सफल आयोजन के लिए लगे हुए हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी प्रकार की तैयारियां जोर- शोर से चल रही और अंतिम चरण में है। बालिकाओं के रहने की व्यवस्था खेल का मैदान के पास की गई है। भोजन की व्यवस्था, प्रकाश एवं जल की पर्याप्त व्यवस्था, उद्घाटन हेतु मंच की व्यवस्था एवं विभिन्न प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभिन्न 38 जिला से आने वाली बालिकाओं की प्रतिभा को देखने का मौका मिलेगा। इस आयोजन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तरफ से 18 सदस्यीय निर्णायक टीम का गठन किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.