Tuesday, March 18, 2025
Home झारखंड बिहार को हरा झारखंड Sub Junior Girls’ National Football के फाइनल में

बिहार को हरा झारखंड Sub Junior Girls’ National Football के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 सितंबर। झारखंड ने राष्ट्रीय सबजूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप टियर-1 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने बिहार को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से हराया। फाइनल में 11 सितंबर को झारखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा जिसने सेमीफाइनल में मेजबान पश्चिम बंगाल को 5-2 से पराजित किया।

पश्चिम बंगाल के मालदा के डीएसए ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार और झारखंड के बीच जोरदार टक्कर हुई। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थाी। 15-15 मिनट के अतिरिक्त समय में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं दागा और परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें झारखंड ने बाजी मारी।

झारखंड की ओर से सुनैना टूडू, दीपिका कुमारी, गौरी और सोनल मुंडा ने गोल दागे जबकि नैंसी गोल दागने में असफल रहीं। बिहार की ओर से नैना और पिंकी कुमारी ने गोल दागा जबकि रंजना और अंशु गोल दागने में असफल रहीं। झारखंड की गोलकीपर आरुषि ने बढ़िया खेल दिखाया।

90 मिनट के खेल के अंदर पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर था। खेल के 30 मिनट में बिहार की रिंकी कुमारी चौहान ने गोल कर बिहार को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ का खेल अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा था। उसके दो मिनट पहले झारखंड की सबरीना कुमारी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

नींबू-पानी के बाद दोनों टीमें तरोताजा होकर मैदान पर उतरीं। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दोनों ओर से आक्रमण शुरू हो गए। खेल के 53वें मिनट में सबरीना ने अपना और टीम के लिए दूसरा गोल दागा और झारखंड को 2-1 की बढ़त दिला दी।

झारखंड को बढ़त की खुशी ज्यादा देर चल पाई। खेल के 61वें मिनट में रिंकी कुमारी चौहान ने अपना दूसरा गोल दाग कर बिहार को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश चलती रही पर निर्धारित समय का खेल 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। एक्सट्रा टाइम में भी गोल नहीं हो पाया और अंतत: पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड ने बाजी मार ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights