Friday, June 5, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरूनाथ ने रचा इतिहास, बनी क्रिकेट संघ की पहली महिला अध्यक्ष

श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरूनाथ ने रचा इतिहास, बनी क्रिकेट संघ की पहली महिला अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरूनाथ को गुरूवार तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की आम सालाना बैठक में अध्यक्ष चुना गया। वह यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद ट्वंटी 20 लीग से आजीवन प्रतिबंधित किये गये गुरूनाथ मेयप्पन की पत्नी रूपा ने नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को अपना आवेदन भरा था। वह अध्यक्ष पद के लिये आवेदन करने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं, ऐसे में उनकी आधिकारिक नियुक्ति औपचारिकता ही थी।
तमिलनाडु क्रिकेट संघ की एजीएम में चुनीं गयीं रूपा क्रिकेट संघ की 87वीं अध्यक्ष हैं। टीएनसीए के नियमानुसार रूपा की नियुक्ति की घोषणा की गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.