Friday, June 5, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट लीग में श्रीराम सीसी की जय-जय

जहानाबाद क्रिकेट लीग में श्रीराम सीसी की जय-जय

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के आज के मैच में  श्रीराम क्रिकेट क्लब ने धूम क्रिकेट क्लब को 6 रन से पराजित किया।

सुबह टॉस जीतकर धूम क्रिकेट क्लब के कप्तान रूपेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। यह फैसला शुरुआत में ठीक साबित होता नजर आया श्रीराम क्रिकेट क्लब के 3 विकेट सिर्फ 5 रन पर गिर गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

इसके बाद कप्तान जीशान (52), रितेश (41) और दीपक (35) ने अच्छी बैटिंग कर श्रीराम क्रिकेट क्लब का स्कोर 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रन पहुंचा दिया। धूम क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमित, सहेइंद्र, रजनीश ने 2-2 विकेट झटके।

203 रन का पीछा करने उतरी धूम क्रिकेट क्लब ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन आखिरी तक जाते जाते लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गया। धूम की तरफ से शुभम ने नाबाद 64, आशुतोष ने 39, राजू ने नाबाद 19 और कप्तान रूपेश ने 17 रन की पारी खेली। श्रीराम क्रिकेट क्लब की तरफ से मुन्तजिर, दीपक ने 2-2 विकेट झटके। दीपक आनंद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया।

कल का मैच राइजिंग क्रिकेट क्लब और सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब के बीच मे जहानाबाद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.