पटना। एमपी वर्मा फाउंडेशन के द्वारा स्थानीय उर्जा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट कोचिंग कैंप के चौथे दिन खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए बिहार सरकार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय पधारे। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना भी मौजूद थे। सबों का स्वागत एमपी वर्मा फाउंडेशन के सचिव आदित्य वर्मा ने किया।
इस मौके पर खेलमंत्री जितेंद्र कुमार राय ने एमपी वर्मा फाउंडेशन के इस नेक कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि इससे प्रतिभाएं तराशी जायेंगी। साथ ही सुरेंद्र खन्ना जैसे क्रिकेट दिग्गज से क्रिकेट के गुर सीखना भी बड़ी बात है। उन्होंने सुरेंद्र खन्ना को सारण जिला खासकर अपने विधानसभा क्षेत्र Madhora आने का निमंत्रण खेल मंत्री ने दिया और कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र मं अच्छे क्रिकेटर हैं थोड़ा समय उनके लिए भी निकालें और उन्हें क्रिकेट का गुर सिखायेंगे।
सुरेंद्र खन्ना जी ने खेल मंत्री जी के प्रस्ताव पर कहा कि जब भी बिहार को क्रिकेट के विकास के लिए उनकी जरूरत होगी वह जरूर आएंगे।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/MP-verma-Foundation@1-1-1024x538.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/MP-verma-Foundation@2-1-1024x538.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/MP-verma-Foundation@3-1-1024x538.jpg)
चौथे दिन प्रशिक्षुओं ने नेट पर जम कर अभ्यास किया और सुरेंद्र खन्ना द्वारा बताये गए तकनीकी ज्ञान पाकर बहुत खुश दिखे। कल कोचिंग का आखिरी सत्र होगा और 12 अप्रैल से 12वां अखिल भारतीय प्राइज मनी एमपी वर्मा आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के मौके पर बिहार सरकार के माननीय युवा खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के लिए आज प्रातः अपने निवास स्थान पर फाउंडेशन के सचिव आदित्य वर्मा एवं सदस्य मुकेश कुमार प्रिंस से मिलकर आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/03/adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-kabaddi-1024x654.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/01/adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg)