Monday, June 15, 2026
Home Slider सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 175 रन की बढ़त

सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 175 रन की बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सेंचुरियन में खेले पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। वैन डर डूसन (17) और एनरिच नोर्तजे (4) क्रीज पर जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने कुल 175 रन की बढ़त बना ली है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह दिग्गज विकेटकीपरों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। डिकॉक ने एक पारी में छह कैच कैच लेकर यह कमाल किया है। इसके साथ उन्होंने पूर्व दिग्गज डेनिस लिंडसे, मार्क बाउचर और एबी डीविलियर्स की बराबरी कर ली, जिन्होंने एक पारी में छह कैच लिए थे।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल 277/9 से आगे खेलना शुरू किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 181 रन पर ही सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 103 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में वर्नोन फिलैंडर (4/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

बता दें कि पहले दिन दक्षिण अफ्रीका क्विंटन डिकॉक (95) की शानदार पारी के दम पर नौ विकेट पर 277 रन बनाने में सफल रहा था। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में सैम करन (4/58) और स्टुअर्ट ब्रॉड (4/58) सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.