Wednesday, June 10, 2026
Home Slider सॉफ्ट टेनिस प्लेयर रवि मेहता का सपना एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतना

सॉफ्ट टेनिस प्लेयर रवि मेहता का सपना एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कोरोना वायरस ने कई खिलाडिय़ों के सपने को तोड़ दिया है। लेकिन, वह अपने खेल में मजबूती से लगे हुए हैं। बिहार में सभी खेल मैदान बंद होने के कारण खिलाडिय़ों को अभ्यास में कठिनाई हो रही है। पटना के रवि कुमार मेहता भी अछूते नहीं हैं।

उनका दक्षिण एशियाई सीनियर सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ था। लेकिन, विगत वर्ष अहमदाबाद में आयोजित होने वाली इस चैम्पिनशिप को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद रवि प्रतिदिन चार-पांच घंटे अभ्यास करते हैं। वह अपने राज वैंक्वेट हॉल के छत पर पसीना बहाते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा सपना साउथ एशियन चैम्पियनशिप में पदक जीतना है। रवि 2010 से 2019 तक जोनल, फेडरेशन और राज्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर सुर्खियों में आये। रवि दक्षिण कोरिया में 2018 में कोरिया कप खेलने गयी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह एकल स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.